नीमच नगर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष भी मेगा ड्राइंग कंपटीशन का सफल आयोजन किया गया। स्थानीय गांधी वाटिका में आयोजित इस प्रतियोगिता में नीमच एवं मानसा में एक साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें 400 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रोफेसर पंकज श्रीवास्तव एवं तरुण ओझा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता को चार अलग-अलग वर्गों में आयोजित किया गया, जिससे विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर मिला।
कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष श्री अनिल चौरसिया, समाजसेवी बृजेश सक्सेना एवं डॉ. पृथ्वी सिंह वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका डॉ. राहुल एवं संगीता अग्रवाल ने निभाई।
मुख्य अतिथि श्री चौरसिया ने अपने उद्बोधन में बच्चों को आशीर्वाद देते हुए आगामी समर कैंप की जानकारी दी, जिसमें फुटबॉल और तैराकी जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। वहीं बृजेश सक्सेना ने कहा कि ड्राइंग एक ऐसी कला है, जो जीवन के हर क्षेत्र में रचनात्मकता को बढ़ाती है।
कार्यक्रम संयोजक नेहा शर्मा के अनुसार—
नर्सरी से यूकेजी वर्ग में काइरा बिजली वाला प्रथम, वन्य शर्मा द्वितीय एवं दुर्वासी पोरवाल तृतीय स्थान पर रहे।
द्वितीय समूह में हिमांशु कोली प्रथम, प्रति द्वितीय एवं दृष्टि तृतीय स्थान पर रहे।
तृतीय समूह में देविका अग्रवाल प्रथम, मानसी जैन द्वितीय एवं निहिरा तृतीय रहीं।
चौथे समूह में जसलीन कौर प्रथम, गौरांग माली द्वितीय एवं परिधि सागर तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर पंकज श्रीवास्तव ने किया, जबकि डॉ. ऋषभ नाहटा ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान बच्चों के साथ आए अभिभावकों के लिए भी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोफेसर हेमंत शर्मा, कन्हैया सर, तनु शर्मा, रीना कल्याणी सहित समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।