BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 22, 2026, 3:53 pm
KHABAR : आगर मालवा में प्रतिष्ठा महोत्सव, गुरुभगवंत बंधु त्रिपुटी पहुंचे, शंखेश्वर पार्श्वनाथ भगवान की प्रतिमा का वरघोड़ा निकला, समाजजन हुए शामिल, पढ़े खबर 

Share On:-

आगर मालवा। रविवार को प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष निलेश पटेल के निवास पर शंखेश्वर पार्श्वनाथ भगवान की प्रतिमा की प्रतिष्ठा हुई। इस अवसर पर आगर के बंधु त्रिपुटी आगम रत्न सागर, प्रशम रत्न सागर और वज्र रत्न सागर महाराज का आगमन हुआ।


महोत्सव के तहत हाटपुरा झंडा चौक से बैंड-बाजे के साथ रजत प्रतिमा का वरघोड़ा निकाला गया। इस चल समारोह में बंधु त्रिपुटी महाराजश्री के साथ बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चल रही थीं, वहीं मार्ग में विभिन्न स्थानों पर समाजजनों ने महाराजश्री का स्वागत किया।


चल समारोह रानी सती मार्ग पहुंचा, जहां एक धर्मसभा का आयोजन किया गया। धर्मसभा में गुरु भगवंत वज्र रत्न सागर महाराज ने धर्म की श्रेष्ठता और जीवन में उसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने माता-पिता की सेवा को सर्वाेच्च धर्म बताते हुए सभी को इसे अपनाने का संदेश दिया।


धर्मसभा के बाद शंखेश्वर पार्श्वनाथ भगवान की रजत प्रतिमा की विधिवत मंत्रोच्चार के साथ प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। उल्लेखनीय है कि बंधु त्रिपुटी के तीनों महाराजश्री मूल रूप से आगर मालवा के निवासी हैं। उन्होंने लगभग 25 वर्ष पूर्व बाल्यकाल में ही सांसारिक मोह-माया का त्याग कर जैन दीक्षा ग्रहण की थी।


सोमवार को अजीतनाथ जैन मंदिर में भगवान अजीतनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE