कंजार्डा। ठेकेदार के आतंक के कारण आम जन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में पत्रकार ऋषभ जैन ने स्थानीय पुलिस चौकी पर उक्त ठेकेदार के खिलाफ गाली गलौच एवं मारने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इस मोहल्ले में जब से मकान का काम चला है तब से ठेकेदार का दबदबा रहा ओर आज भी दबदबा बरकरार है। मकान का काम कर रहे ठेकेदार ने बीच रास्ते में वाहन खड़ा कर अपना काम किया वाहन रास्ते में खड़ा होने से आम जन को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा लेकिन ठेकेदार के कोई काम नहीं उसे तो अपनी सुविधा का ध्यान रखा पत्रकार द्वारा ठेकेदार गणपत लाल को कहा कि ट्रेक्टर साइड में खड़ा करना चाहिए जिससे के दो पहिया वाहन आसानी से निकल सके लेकिन वह मार्ग में ट्रेक्टर को हटाने के बजाय पत्रकार को अपशब्द कहने लगा और कहा कि तुझे मै देख लूंगा कि धमकी दी इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। खबर लिखे जाने तक उक्त व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई। इस संबंध में स्थानीय पत्रकारों में रोष व्याप्त है।थाना प्रभारी ओर जिला पुलिस अधीक्षक इस ओर ध्यान दे कर कार्यवाही करे।