प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक बी आदित्य के निर्देश पर हथुनिया थाना पुलिस ने राजपुरिया बॉर्डर पर विशेष नाकाबंदी कर वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान रोड एक्सीडेंट्स रोकने और रोड सेफ्टी की जानकारी देने के उद्देश्य से चलाया गया।
थानाधिकारी उदयवीर सिंह ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान बॉर्डर से गुजरने वाले टूव्हीलर्स और फोर व्हीलर्स की जांच की गई।
नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों से स्पीड लिमिट का पालन करने, मोबाइल फोन का उपयोग न करने और सभी सुरक्षा मानकों का ध्यान रखने की अपील की।
थानाधिकारी उदयवीर सिंह ने यह भी बताया कि इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि बॉर्डर क्षेत्र में तस्करी पर लगाम लगाने के लिए भी इस तरह की चेकिंग लगातार जारी रहेगी।