कसरावद। गणगौर महापर्व को लेकर नगर पूरी तरह सज-धज कर तैयार है। नगर के प्रमुख स्थल माता की बाड़ी में विशेष रौनक देखने को मिल रही है, जहां श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम नजर आ रहा है।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह यादव ने नगरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि इस वर्ष भी गणगौर माता का रथ पूरे विधि-विधान और भव्यता के साथ नगर में भ्रमण करेगा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं और पार्षदों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। गर्मी को देखते हुए पेयजल के दो काउंटर और छाया के लिए टेंट लगाए गए हैं। वहीं माता की बाड़ी कोआकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया गया है, जो शाम होते ही दिव्य रूप ले लेगी।शाम को जैसे ही माता का रथ नगर की माता की बाड़ी में प्रवेश करेगा,ढोल-ताशों और जयकारों के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा। इस दौरान सीएमओ कमलेश गोले, पार्षदगण शुभम कुशवाहा, परमानंद खेड़े, अजय कुशवाहा पत्रकार कमलेश पाटीदार एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। गणगौर महापर्व नगर की आस्था और एकता का प्रतीक।