BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 22, 2026, 5:36 pm
KHABAR : राज्यस्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड में 52 जिलों के छात्र हुए शामिल, ग्वालियर में आयोजन, 24 छात्र फाइनल राउंड के लिए चयनित, पढे़ खबर

Share On:-

ग्वालियर। राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देश पर ग्वालियर के शिक्षा नगर में राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड का आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में प्रदेश के 52 जिलों से आए छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें से 24 छात्र फाइनल राउंड के लिए चयनित हुए।


इस ओलंपियाड में कक्षा 2 से 5 तक के अंग्रेजी विषय के 208 टॉपर छात्र, उनके 208 मार्गदर्शी शिक्षक और 208 परिजन शामिल हुए। सभी जिलों के एपीसी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।


कार्यक्रम की शुरुआत जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुंवर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में की। इस दौरान कक्षा 2, 3, 4 और 5 के छात्रों की फाउंडेशन इंग्लिश लिटरेसी का सेमीफाइनल एग्जाम आयोजित किया गया।


सेमीफाइनल में प्रत्येक कक्षा से 6-6 छात्रों का चयन किया गया, जिससे कुल 24 छात्र फाइनल स्टेज राउंड में प्रदर्शन करेंगे। यह अंतिम चरण का कार्यक्रम सोमवार, 23 मार्च को शिक्षा नगर में ही आयोजित किया जाएगा।


कार्यक्रम में राज्य शिक्षा केंद्र से सहायक संचालक एकेडमिक साक्षी जैन, आरती त्रिपाठी, विनोद द्विवेदी, डॉ. विपिन वर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। ओलंपियाड का समापन 23 मार्च को परिवहन एवं शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह की उपस्थिति में होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE