आगर मालवा। महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार जिले के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में 24 मार्च 2026 को “विद्यारंभ कार्यक्रम” आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा से जोड़ते हुए उनके शैक्षणिक जीवन की औपचारिक शुरुआत करना है।
कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्रों पर नामांकित बच्चों को प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे तथा विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रोत्साहनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावकों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी।
महिला एवं बाल विकास विभाग ने सभी संबंधितों से कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग करने की अपील की है।