BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 23, 2026, 10:26 am
KHABAR : श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर महोत्सव, महिलाओं ने खेली पाती, मंत्रोच्चार के साथ निभाई जयमाला की रस्म, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा रविवार को गणगौर महोत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। गौरी धाम स्थित देवयानी विश्रांति गृह में आयोजित कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने पारंपरिक उत्साह के साथ पाती खेली।


महिला मंडल अध्यक्ष इंदिरा मंडलोई ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर स्वाति अनूप तिवारी ने दुल्हन और योगिता धर्मेंद्र पंडित ने दूल्हे का रूप धारण किया। पाती कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मंत्रोच्चार के बीच जयमाला की पारंपरिक रस्म रही। किरण त्रिवेदी, ज्योति दुबे, चसहित अनेक महिलाओं ने विधि-विधान से जयमाला संपन्न कराई।


कार्यक्रम में समाज के संरक्षक एवं पूर्व विधायक रवि जोशी ने कहा कि गणगौर निमाड़ का प्रमुख और आस्था से जुड़ा महापर्व है, जिसे समाज द्वारा हर वर्ष परंपरागत तरीके से मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि होली पर आयोजित बैठक में समाजजनों द्वारा दीपावली पर अन्नकूट आयोजन का प्रस्ताव रखा गया था। सभी पदाधिकारियों की सहमति से अब हर वर्ष दीपावली पर अन्नकूट कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।


समाज अध्यक्ष जितेंद्र जोशी ने बताया कि रथ बोड़ाने की परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी समाज की पंगत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान पदमा हरिशंकर मंडलोई एवं रश्मि रवि मंडलोई रहे।


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मधुसूदन दुबे, प्रकाश मंडलोई, स्वप्निल पंड्या, दीपू जोशी सहित अनेक बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE