BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 23, 2026, 11:29 am
KHABAR : श्री देववंशीय मालवीय लोहार समाज मंदिर में गणगौर महोत्सव का भक्तिमय आगाज, महिलाओं ने किया पूजन-अर्चना, पढे़ विशेष सिंह राजपूत की खबर 

Share On:-

राजगढ़ (धार)। नगर के श्री देववंशीय मालवीय लोहार समाज मंदिर में आज शनिवार से दो दिवसीय गणगौर महोत्सव का हर्षाेल्लास के साथ शुभारंभ हुआ। उत्सव के पहले दिन आज सुबह बड़ी संख्या में समाजजन और मातृशक्ति मंदिर परिसर में एकत्रित हुए,जहाँ विधि-विधान से गणगौर माता और ईसर जी का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की गई।


महिला मंच, राजगढ़ के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव को लेकर समाज में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सुबह के पूजन सत्र में महिलाओं ने पारंपरिक मंगल गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में आज शनिवार शाम 6 बजे मंदिर परिसर में ही ढोलक की थाप पर सामूहिक पूजन और सुहाग गीतों का आयोजन होगा।


महोत्सव के दूसरे दिन, कल रविवार 22 मार्च को शाम 6 बजे बैंड-बाजे के साथ जुलूस निकाला जाएगा। महिला मंच एवं श्री देववंशीय मालवीय लोहार समाज,राजगढ़ ने समस्त समाजजनों से इस आयोजन में सहभागिता करने का आह्वान किया है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखना और आपसी स्नेह के बंधन को और अधिक प्रगाढ़ करना है। समाज की मातृशक्ति ने इस पावन पर्व पर सभी सखियों को अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने का आग्रह किया है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE