BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 23, 2026, 1:29 pm
KHABAR : बिल नहीं भरा तो बाइक उठाकर ले गई कंपनी, सीहोर में विभाग ने अपनाया सख्त रुख, जहां ज्यादा बकाया वहां पूरे गांव की बिजली काट दी, पढे़ खबर 

Share On:-

सीहोर। विद्युत वितरण कंपनी, बिजली उपभोक्ताओं से बकाया राशि वसूल करने के लिए अब सख्त हो गई है। किसानों का सामान कुर्क किया जा रहा है और जहां ज्यादा बकाया है, वहां पूरे गांव की बिजली काटी जा रही है। डिफॉल्टर उपभोक्ताओं की गाड़ियां जब्त की जा रही है। वहीं इसे लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इधर, कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा हैं।


वितरण केंद्र थूना के अंतर्गत ग्राम दुपाड़ा भील और डोडी में उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार बकाया राशि के विरुद्ध सख्त और आक्रामक कार्रवाई की गई। इस अभियान का नेतृत्व सहायक यंत्री शरद पाठक बिजौरी, कनिष्ठ यंत्री कुमारी पूजा मुजाल्दा ने किया। पुलिस की भी मदद ली गई। वहीं कार्रवाई के दौरान 8 डिफॉल्टर उपभोक्ताओं की बाइक और अन्य वाहन जब्त किए गए।


बकाया बिलों का भुगतान करें नहीं तो३
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर अपने बकाया बिलों का भुगतान करें, नहीं तो इसी तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इसी प्रकार वितरण केंद्र अहमदपुर के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में भी कार्रवाई की गई। सहायक यंत्री लखन दुबे के मार्गदर्शन में कनिष्ठ यंत्री दोराहा के सहयोग से डिफॉल्टर उपभोक्ताओं की 13 बाइक और 3 मोटर जब्त की गई।


कांग्रेस ने बोला हमला
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा है कि क्या अब गरीब, आम आदमी और किसान के बिजली के बकाया बिल के लिए उनकी बाइकें उठाई जाएंगी ? सीहोर के ग्रामीण इलाकों से लगातार शिकायतें आ रही है कि किसी का बिल, और किसी और की गाड़ी जब्त की जा रही है। एक अप्रैल से गेहूं खरीदी शुरू होने वाली है, किसान अभी पैसे लाए कहां से ? क्या यही किसान हित की बात है ? या फिर गरीब और किसान पर दबाव बनाने की नीति ? कांग्रेस पार्टी इस अन्याय के खिलाफ विरोध करेगी। अगर यह कार्रवाई तुरंत नहीं रोकी गई, तो पुरजोर आंदोलन किया जाएगा।


विद्युत वितरण कंपनी ने कही ये बात
राजीव गुजराती ने आगे कहा कि सरकार और प्रशासन जवाब दें वसूली के नाम पर अत्याचार क्यों ? निर्दाेष लोगों को क्यों परेशान किया जा रहा है। वहीं इस मामले में विद्युत वितरण कंपनी का कहना है कि सीहोर और आष्टा में ही लगभग 20 गांव में बकाया राशि होने के कारण बिजली बंद है। जहां सीहोर पर 95 लाख और आष्टा में 80 लाख रुपए बकाया है। इसमें बुधनी और इछावर की बकाया राशि शामिल नहीं है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE