रतलाम। रविवार रात हिंदू संगठनों ने थाना औद्योगिक क्षेत्र का घेराव किया। थाने परिसर में नीचे जमीन पर बैठ नारेबाजी की। रेप के फरार आरोपी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष इमरान सुपर की ढाई महीने बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर विरोध जताया। रेप के दो अन्य मामलों में जेल में बंद मुन्नालाला के मोबाइल की जांच व नशीला पदार्थ को लेकर जांच नहीं करने पर पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए।
हिंदू संगठन के लोग रात 8 बजे थाने पहुंच घेराव किया। करीब एक घंटे तक थाना परिसर में जमीन पर बैठे रहे। पहले थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी ने समझाया। लेकिन नहीं माने। इसके बाद सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया पहुंचे। सीएसपी भी जमीन पर बैठ गए।
हिंदू संगठनों को आश्वास्त किया कि जल्द आरोपी की गिरफ्तारी होगी। पुलिस टीम तलाश कर रही है। गिरफ्तारी को लेकर सभी ने 7 दिन का अल्टीमेटम दिया। सीएसपी ने रेप के आरोपी मुन्नालाला के केस में भी कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
नशीले पदार्थ का पता नहीं किया
हिंदू संगठनों के राजेश कटारिया का कहना था कि पूर्व में आरोपी मुन्ना लाला के खिलाफ दुष्कर्म व छेड़छाड़ करने वाली युवतियों ने रिपोर्ट में लिखवाया है कि उनको नशीला पदार्थ खिलाया और फिर उनके साथ हरकत की। इसके बावजूद पुलिस उस नशीले पदार्थ के बारे में पता नहीं कर पाई। आरोपी के मोबाइल के भी नहीं जांच की। अगर मोबाइल की जांच करे तो कई चीजे सामने आ सकती है।
यह रहे मौजूद
हिंदू संगठन के राजेश कटारिया, विजय राय यादव, अभिषेक उपाध्याय, सिद्धार्थ पंड्या, राहुल सिंह सिसोदिया, नंदकिशोर मीणा, राहुल परमार, योगेश चौहान, यतींद्र उपाध्याय, क्रिश राठौड़, शैलेंद्र सिंह सिसोदिया, राजवर्धन सिंह, अक्षय, विनोद कछावा आदि मौजूद रहे।