BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 23, 2026, 2:40 pm
NEWS : बापूनगर में ब्रह्मा कुमारीज द्वारा आयोजित शिव ध्वजारोहण कार्यक्रम श्रद्धा और आध्यात्मिक उत्साह के साथ हुआ सम्पन्न, सकारात्मक जीवन का संदेश, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बापूनगर में ब्रह्मा कुमारीज द्वारा आयोजित शिव ध्वजारोहण कार्यक्रम श्रद्धा और आध्यात्मिक उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रताप नगर सेवा केंद्र की प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ने उपस्थित जनसमूह को ईश्वरीय संदेश देते हुए आत्मिक जागरूकता और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।


उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी मनुष्य आत्माएं परमपिता परमात्मा की संतान हैं और मूल रूप से शांति, प्रेम तथा शक्ति स्वरूप हैं। परमात्मा सर्वशक्तिमान और सर्वाेच्च शक्ति हैं, जिनकी स्मृति मात्र से ही जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं और जीवन के दुख दूर हो जाते हैं।


आशा दीदी ने वर्तमान समय में मनोबल बढ़ाने के लिए राजयोग मेडिटेशन के अभ्यास पर विशेष जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दिनचर्या की शुरुआत सकारात्मक और शुभ संकल्पों से करनी चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि “मैं मास्टर सर्वशक्तिमान हूं, मैं सुखी हूं, मेरा शरीर स्वस्थ है और मैं परमात्मा की छत्रछाया में सुरक्षित हूं” जैसे संकल्पों से दिन की शुरुआत करने पर जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं और कार्य सफल होते हैं।


कार्यक्रम के अंत में परमात्मा शिव का ध्वज फहराया गया तथा सभी उपस्थित जनों ने यह संकल्प लिया कि वे एक-दूसरे को दुआएं देंगे और दुआएं लेंगे, सुख देंगे और सुख लेंगे, न किसी को दुख देंगे और न ही दुख लेंगे। कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों के मन में आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संचार किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE