BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 23, 2026, 4:49 pm
KHABAR : कलेक्टोरेट सभा कक्ष नीमच में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में हुई जिला कौशल विकास समिति की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, बोले- मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के तहत 100 युवाओं की काउंसलिंग करवाएं, आईटीआई छात्रों की इंडस्ट्रियल विजिट अनिवार्य, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्टोरेट सभा कक्ष नीमच में जिला कौशल विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा उद्योगों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में 50-50 युवाओं के दो बैच बनाकर काउंसलिंग सत्र आयोजित किए जाएं तथा युवाओं को मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के तहत स्थानीय उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए प्रेरित किया जाए।

कलेक्टर ने जिला रोजगार अधिकारी को निर्देश दिए कि जिला मुख्यालय पर शीघ्र ही वृहद रोजगार मेला आयोजित कर अधिक से अधिक युवाओं का प्लेसमेंट सुनिश्चित किया जाए। साथ ही रोजगार मेले की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर जिला पंचायत सीईओ के माध्यम से वर्षभर के लिए रोजगार मेला आयोजन का कैलेंडर जारी करने को कहा।

बैठक में इंडस्ट्रियल विजिट की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आगामी वित्तीय वर्ष में सभी आईटीआई प्राचार्य अपने संस्थान के विद्यार्थियों की इंडस्ट्रियल विजिट अनिवार्य रूप से करवाएं। इस वर्ष इंडस्ट्रियल विजिट नहीं कराने वाले आईटीआई प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने सभी आईटीआई प्राचार्यों को विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम सुधारने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में उद्योगों के प्रतिनिधियों एवं समिति सदस्यों द्वारा भी महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE