उज्जैन। अखाड़े परिषद के अध्यक्ष पद को लेकर मचे घमासान के बाद परिषद के महामंत्री हरिगिरि महाराज उज्जैन पहुंचे। उन्होंने सोमवार को महाकाल मंदिर में दर्शन कर विवाद को लेकर बयान दिया। हरिगिरि ने कहा कि सभी को सपने देखने का हक है। बीजेपी का हर कार्यकर्ता पीएम बनने का सपना देख सकता है। ऐसे ही अखाड़े में अध्यक्ष बनने का सपना कुछ लोग देख रहे हैं।
रविवार को उज्जैन के मंगलनाथ रोड स्थित खाक चौक पर श्री पंच रामानंदीय निर्वाणी अखाड़े में आठ अखाड़ों के संत-महंतों और पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव रविंद्र पुरी महाराज को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का अध्यक्ष बताते हुए आगामी सिंहस्थ में उनके नेतृत्व में कुंभ मेले में भाग लेने की बात कही गई। इस दौरान उन्होंने अपने साथ आठ अखाड़े का सर्मथन होने का दावा भी किया। इसके बाद उज्जैन में अखाड़ा परिषद के दो अध्यक्षों के नाम को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था।
सपने देखना बुरी बात नहीं
सोमवार को अखाड़े के महामंत्री हरिगिरि महाराज ने महाकाल मंदिर में दर्शन किये भगवान महाकाल से दुनिया में चल रहे युद्ध को लेकर भगवान महाकाल से जल्द युद्ध खत्म होने की प्रार्थना की। इस मोके पर उन्होंने अखाडा परिषद के अध्यक्ष पद को लेकर चल रही उठापटक की लेकर कहा कि सभी को हक है अध्यक्ष पद के सपने देखने का।
13 अखाड़े से अध्यक्ष बनता है, चुनाव की बैठक नहीं हुई
पद पाने की इच्छा होना गलत बात नहीं है बीजेपी का नेता पीएम बनने तक के सपने देखता है। पहले भी कई बार प्रयास हुए, लेकिन उन्हें 100 गुना अधिक मेहनत करना पड़ेगी। सपने देखना गलत नहीं है। 13 अखाड़े से अध्यक्ष बनता है , चुनाव की बैठक हुई क्या , नियम है की तीन महीने का नोटिस देकर बैठक बुलानी थी। सपने देखने बुरी बात नहीं।