BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 23, 2026, 5:34 pm
KHABAR : संकल्प से समाधान कार्यक्रम में विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने बांटे कृत्रिम अंग और हितलाभ, शासन की योजनाओं से किया लाभान्वित, पढे़ खबर 

Share On:-

खनियांधाना। आज 23 मार्च को जनपद पंचायत खनियांधाना के सभा हॉल में श्संकल्प से समाधानश् कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी की मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस शिविर में न केवल जनसमस्याएं सुनी गईं, बल्कि पात्र हितग्राहियों को सहायक उपकरण और शासन की विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए।


दिव्यांगों को मिला सहारा, आधुनिक तकनीक से सजेगी नेत्रहीनों की राह
कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए दिव्यांगों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से तीन पहिया साइकिलों का वितरण किया। विशेष रूप से नेत्रहीन भाई-बहनों के लिए आधुनिक तकनीक वाली स्मार्ट छड़ियाँ (डंडी) प्रदान की गईं। यह छड़ियाँ विशेष सेंसर से लैस हैं, जो रास्ते में किसी वाहन के आने या गड्ढा होने पर आवाज के जरिए चेतावनी देती हैं, जिससे नेत्रहीन व्यक्तियों को चलने-फिरने में सुगमता होगी।


लाड़ली लक्ष्मियों का सम्मान और राहत राशि का वितरण
विधायक ने मंच से नन्ही बालिकाओं को लाड़ली लक्ष्मी योजना के स्वीकृति पत्र सौंपे और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही, विभिन्न आपदाओं या व्यक्तिगत कठिनाइयों से जूझ रहे पात्र परिवारों को राहत राशि के चेक भी प्रदान किए गए। विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक बिना किसी बाधा के पहुंचना चाहिए।


प्रशासनिक अमले और पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर पिछोर एसडीएम ममता शाक्य, नायब तहसीलदार रामनरेश आर्य, जनपद सीईओ मोगराज मीणा, बीएमओ डॉ. अरुण कुमार झस्या, नगर परिषद सीएमओ आशुतोष त्रिपाठी और सामाजिक सुरक्षा अधिकारी रादवेन्द्र सेन सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही, क्षेत्र के समस्त पत्रकारगणों ने भी उपस्थित रहकर जनहित के मुद्दों पर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE