BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 23, 2026, 5:46 pm
BIG NEWS : भोपाल में होगी भव्य सेना दिवस परेड, आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने सीएम डॉ मोहन से की मुलाकात, युवाओं को सेना में शामिल करने पर हुई चर्चा, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मुलाकात की। इस दौरान युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के विषय पर चर्चा हुई। वहीं सीएम ने बताया कि अगले साल 15 जनवरी को राजधानी भोपाल में भव्य ‘सेना दिवस’ परेड का आयोजन किया जाएगा। जिसमें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे।


चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी सोमवार को सीएम हाउस पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उनका स्वागत किया। इस दौरान दोनों के बीच चर्चा भी हुई। सीएम ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर जानकारी देते हुए लिखा- आज भोपाल निवास पर भारतीय थल सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी जी ने भेंट की। इस दौरान युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के विषय पर चर्चा हुई।


सीएम डॉ मोहन यादव ने आगे लिखा- आगामी वर्ष में 15 जनवरी को भोपाल में भव्य ‘सेना दिवस’ परेड आयोजित की जाएगी। माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी भी इसमें शामिल होंगे। यह परेड पूरे राष्ट्र की समृद्ध सैन्य विरासत और वीर सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करेगी। भोपाल में 9 जनवरी से कार्यक्रमों की शुरुआत होगी, जिसमें शौर्य संध्या, सैन्य प्रदर्शनी और सैन्य अभ्यास जैसे महत्वपूर्ण आयोजन होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE