BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 23, 2026, 5:48 pm
KHABAR : इंदौर में ड्रेनेज लाइन को लेकर बवाल, पार्षद की बिना अनुमति डाली 500 मीटर लाइन, निगम इंजीनियरों पर लेनदेन के आरोप, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। इंदौर नगर निगम के वार्ड नंबर 31 में ड्रेनेज लाइन डालने को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। जहां निगम इंजीनियरों पर बिना अनुमति काम कराने और विवादित प्लॉटों को फायदा पहुंचाने के आरोप लगे हैं। मामले को लेकर क्षेत्र में जमकर हंगामा हुआ और रहवासियों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की।


जानकारी के मुताबिक, वार्ड 31 में करीब 500 मीटर तक ड्रेनेज लाइन डाल दी गई, लेकिन क्षेत्रीय पार्षद बालमुकुंद सोनी को इसकी जानकारी तक नहीं थी। आरोप है कि बिना पार्षद की अनुमति के ही काम कराया गया और इससे कुछ विवादित प्लॉटों को फायदा पहुंचाया गया। जब क्षेत्र के लोग लंबे समय से चल रही ड्रेनेज समस्या को लेकर परेशान हुए तो उन्होंने पार्षद को मौके पर बुलाया। पार्षद के पहुंचते ही नगर निगम के अधिकारियों को भी बुलाया गया।


इस दौरान रहवासियों ने अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अधूरा काम छोड़ने पर नाराजगी जताई। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि ड्रेनेज लाइन डालने के लिए सड़कों को खोद दिया गया, लेकिन काम पूरा नहीं हुआ, जिससे पूरे इलाके में खराब सड़क और गड्ढों के कारण लोगों को भारी परेशानी हो रही है। विवाद उस समय और बढ़ गया जब 114 पार्ट-2 क्षेत्र में डबल ड्रेनेज लाइन डालने का मामला सामने आया। रहवासियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम के इंजीनियरों ने गलत प्लानिंग के कारण 25 से 30 लाख रुपए तक का अनावश्यक खर्च कर दिया।


लोगों का कहना है कि पहले 500 मीटर लाइन गलत जगह डाल दी गई और अब दूसरी जगह लाइन कम पड़ गई है, जिससे फिर से 25 से 30 लाख रुपए खर्च होने की बात कही जा रही है। पार्षद बालमुकुंद सोनी ने मौके पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए और कहा कि क्षेत्र की जनता को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। वहीं रहवासियों ने पूरे मामले की जांच कराने और दोषी इंजीनियरों पर कार्रवाई की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE