मंदसौर। कलेक्टर अदिति गर्ग के निर्देशन में ई-दक्ष केंद्र मंदसौर में सेवोत्तम प्रकोष्ठ के अंतर्गत लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010, सीएम हेल्पलाइन एवं सीपीग्राम से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर सत्येंद्र राठौर ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से सुशासन (गुड गवर्नेंस) से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के संतोषजनक एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण में ग्रेडिंग पैरामीटर, माहवार शिकायतों के निराकरण, निम्न गुणवत्ता से बंद शिकायत, मर्ज शिकायत, मांग एवं सुझाव श्रेणी की शिकायत, विशेष क्लोजर, नॉट अटेंड शिकायत, कार्य क्षेत्र से बाहर की गई शिकायतें, तथा 50 एवं 100 दिनों से अधिक लंबित शिकायतों के निराकरण संबंधी बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।
इसके साथ ही सीएम डैशबोर्ड, क्षेत्रवार रिपोर्ट तथा मुख्यमंत्री समाधान ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायतों के समयबद्ध निराकरण के संबंध में भी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।