नीमच। डीएमएफ (जिला खनिज प्रतिष्ठान निधि) से स्वीकृत सभी कार्यों को समय सीमा में पूर्ण कर कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र (सीसी) जारी किए जाएं। यह निर्देश कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने सोमवार को आयोजित जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास मंडल की बैठक में दिए।
बैठक में डीएमएफ से स्वीकृत कार्यों की विधानसभा वार प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी क्रियान्वयन एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रगतिरत निर्माण कार्य 30 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराए जाएं। जो कार्य भौतिक रूप से पूर्ण हो चुके हैं, उनके कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र तत्काल जारी किए जाएं।
बैठक में विधायक दिलीप सिंह परिहार, विधायक अनिरुद्ध मारू, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, जिला योजना अधिकारी पराग जैन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने भी विकास कार्यों को समय पर पूर्ण करने एवं गुणवत्ता बनाए रखने के संबंध में अपने सुझाव दिए।