BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 23, 2026, 6:59 pm
BIG NEWS : सरकारी कर्मचारियों का बढ़ेगा महंगाई भत्ता, महाना सिंचाई परियोजना को मंजूरी-पोषण आहार की राशि में बढ़ोतरी, मोहन कैबिनेट ने लिए ये बड़े फैसल, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश की डॉ मोहन सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया हैं। कैबिनेट ने महंगाई भत्ता बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी हैं। सातवें और छठवें वेतनमान वाले कर्मचारियों को भी लाभ मिलेगा। इसके अलावा दिव्यांग संस्थाओं के अतिथि शिक्षकों का मानदेय दोगुना करने का फैसला भी लिया गया हैं।


भोपाल स्थित समत्व भवन में सोमवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई। यह मीटिंग मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में जल गंगा अभियान को लेकर बातचीत हुई। यह अभियान अगले 3 महीने तक चलेगा, जिसमें 25 करोड़ रुपए राशि खर्च होगी।


AI स्टेट मिशन की होगी शुरुआत
कृषि, स्वास्थ्य, पोषण और आपदा प्रबंधन में AI का इस्तेमाल होगा। इसके लिए AI स्टेट मिशन शुरू होगा। वहीं रीवा जिले की महाना सिंचाई परियोजना को मंजूरी दी गई है। यह परियोजना 82 करोड़ रुपए की है। वहीं संस्थाओं द्वारा दिव्यांगों के लिए चलाए जा रहे शिक्षण संस्थानों में तैनात अतिथि शिक्षकों का मानदेय बढ़ाया गया हैं।


पोषण आहार के लिए 8 की जगह 12 रुपए मिलेगा
इन अतिथि शिक्षकों को अब 9000 की जगह 18000 रुपए मानदेय मिलेगा। इसके अलावा पोषण आहार की राशि को बढ़ाया गया है। कुपोषित बच्चों को लेकर चलाई जा रही योजना में पोषण आहार के लिए 8 की जगह 12 रुपए मिलेगा प्रतिदिन मिलेगा। पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए शौर्य संकल्प प्रशिक्षण 2026 शुरू किया जाएगा। जिसमें पुलिस भर्ती की ट्रेनिंग को लेकर प्रशिक्षित किया जाएगा।


सरकारी कर्मचारियों का बढ़ेगा महंगाई भत्ता
सातवें वेतनमान वाले सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी गई है। एक जुलाई 2025 से इसका लाभ मिलेगा। कर्मचारियों को अब 58 प्रतिशत डीए मिलेगा। वहीं ⁠छठवें वेतनमान कर्मचारियों को भी महंगाई भत्ता बढ़कर मिलेगा। पेंशनरों की महंगाई राहत 3 प्रतिशत बढ़ेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE