BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 23, 2026, 7:37 pm
KHABAR : 41 कम्पोजिट मदिरा दुकानों को पुनर्गठित कर 18 समूहों का सातवें चरण में निष्पादन, पढे़ दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर

Share On:-

आबकारी नीति के प्रावधानों के अनुरूप शाजापुर जिले में प्रथम चरण के तीनों बैचों एवं द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, पांचवें, छठवें चरण में निष्पादन से शेष रही 41 कम्पोजिट मदिरा दुकानों को पुनर्गठित कर 18 समूहों का सातवें चरण में निष्पादन 01 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक की अवधि के लिए जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित जिला निष्पादन समिति द्वारा ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) के माध्यम से किया जायेगा।


जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि सातवे चरण में 23 मार्च 2026 को प्रात: 10.00 बजे से 24 मार्च 2026 को दोपहर 4.00 बजे तक ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) के लिए ऑनलाइन टेण्डर प्रपत्र डाउनलोड एवं ऑफर सबमिट किये जा सकेंगे। इसी प्रकार 24 मार्च 2026 को दोपहर 4.05 बजे से ई-टेण्डर कम ऑक्शन प्रपत्र खोले जायेंगे। 24 मार्च 2026 को सायं 5.30 बजे से सायं 6.50 बजे तक (तत्पश्चात 15 मिनिट के अंतराल में बोली दिये जाने पर आगामी 15 मिनिट के लिए समयावधि में वृद्धि) ई-टेण्डर कम ऑक्शन अंतर्गत ऑक्शन प्रारंभ एवं बंद होने की तिथि निर्धारित हैं। संबंधित समूह का ऑक्शन समाप्त होने अथवा 24 मार्च 2026 को सांयकाल 6.00 बजे (जो भी बाद में हो) ई-टेण्डर खोले जायेंगे। ई-टेण्डर खोलने की प्रक्रिया पूर्ण होने तक जिला समिति द्वारा ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) के माध्यम से निराकरण किये जायेंगे।


ई-टेण्डर (ई टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) के माध्यम से निष्पादन की प्रक्रिया, शर्ते एव निबंधन एनआईसी के पोर्टल (https://mptenders.gov.in) एवं पंजीयन संबंधित विस्तृत जानकारी जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय शाजापुर से तथा मध्यप्रदेश आबकारी विभाग की वेबसाईट https://excise.mp.gov.in से प्राप्त की जा सकती है। ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) की कार्यवाही में जो आवेदक (व्यक्ति / सोल प्रोपराइटर / कम्पनी/फर्म/लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप (एल एल पी.) / कन्सोट्रियम आदि) भाग लेना चाहे। वे इस संबंध में उल्लेखित वर्णित प्रक्रिया, शर्तों एवं प्रतिबंधों के अन्तर्गत ई-टेण्डर के पोर्टल (https://mptenders.gov.in) पर ऑफ दे सकते हैं। जिले की मदिरा दुकानों के समूहों के संबंध में आवश्यक जानकारी जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय शाजापुर से प्राप्त की जा सकती हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE