BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 24, 2026, 10:43 am
BIG NEWS : अप्रैल के दूसरे हफ्ते में आएंगे एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम, स्कूल शिक्षा विभाग ने तैयारी की तेज, 20 हजार शिक्षक कर रहे उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम अप्रैल के दूसरे हफ्ते में घोषित किए जाने की संभावना है। स्कूल शिक्षा विभाग ने मूल्यांकन कार्य शीघ्र पूरा करने के लिए सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं।इस वर्ष दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं में कुल करीब 16 लाख परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम जोरों पर चल रहा है और इसमें लगभग 20 हजार शिक्षक लगाए गए हैं।


विभाग के अधिकारियों ने सभी मूल्यांकन केंद्रों को निर्देश दिए हैं कि कार्य में तेजी लाई जाए ताकि परिणाम समय पर घोषित हो सकें। मूल्यांकन की प्रक्रिया के अंतिम चरण में तेजी आने के साथ ही रिजल्ट तैयार करने की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।


दो विषय में फेल छात्रों को राहत 
जो परीक्षार्थी केवल दो विषयों में फेल होंगे, उन्हें जून महीने में दूसरी बार परीक्षा देने का मौका मिलेगा। इससे छात्रों को पूरे वर्ष खराब होने से बचाया जा सकेगा। विभाग ने छात्रों को सलाह दी है कि वे परिणाम आने के बाद तुरंत अपनी तैयारियां शुरू कर दें।


स्कूल शिक्षा विभाग का प्रयास है कि इस बार परिणाम पिछले वर्षों की तुलना में जल्दी घोषित किए जाएं ताकि छात्र आगे की पढ़ाई और करियर प्लानिंग के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE