मंदसौर। जनअभियान परिषद के माध्यम से संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम (सीएमसीएलडीपी) के अंतर्गत ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत ‘जल शक्ति से नव भक्ति’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत जल संरक्षण को लेकर जन-जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली में सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जल संरक्षण से संबंधित नारे लगाए और आमजन को पानी बचाने के लिए प्रेरित किया। रैली के माध्यम से लोगों को जल के महत्व, वर्षा जल संचयन तथा जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने कहा कि जल संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और सभी लोगों को मिलकर पानी बचाने का संकल्प लेना चाहिए।
आयोजकों ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिलेभर में विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, ताकि समाज में जल संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित हो।