मंदसौर। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नगर परिषद पिपलिया मंडी द्वारा शहर के प्रमुख नालों की साफ-सफाई का विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखना तथा नागरिकों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
अभियान के दौरान नगर परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नालों में जमा गंदगी, प्लास्टिक एवं अन्य कचरे को हटाकर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की। इस दौरान आसपास के रहवासियों से अपील की गई कि वे नालों में कचरा न डालें और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें।
नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ऐसे सफाई अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि जल स्रोतों का संरक्षण हो सके और शहर को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाया जा सके।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने भी भाग लिया और इस पहल को जनहित में महत्वपूर्ण बताते हुए नगर परिषद के प्रयासों की सराहना की।