BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 24, 2026, 3:44 pm
KHABAR : वृंदावन से पुलिस टीम के साथ वापस पहुंचे भगवान जगन्नाथ, खिलचीपुर मंदिर में फिर से विराजित हुई प्रतिमाएं, हरे रामा-हरे कृष्णा के जयकारे गूंजे, पढे़ खबर 

Share On:-

राजगढ़। खिलचीपुर में पिछले कुछ दिनों से चर्चा में रहे जगन्नाथ मंदिर में सोमवार को आस्था की फिर से वापसी हो गई। भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा जी की प्रतिमाएं पुलिस टीम के साथ वृंदावन से वापस खिलचीपुर पहुंचीं और उन्हें पुनः मंदिर में विधि-विधान के साथ विराजमान किया गया। प्रतिमाओं के लौटते ही मंदिर परिसर में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच गए और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।


जयकारों के बीच हुआ स्वागत
सोमवार देर शाम बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। भगवान के आगमन पर “हरे रामा-हरे कृष्णा” के जयकारों के साथ सामूहिक भजन-कीर्तन शुरू हुआ। ढोल-मंजीरों और तालियों की धुन पर भक्त झूमते नजर आए। शाम करीब 7 बजे आरती का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाएं, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। देर रात तक मंदिर परिसर पूरी तरह भक्ति और श्रद्धा के माहौल में डूबा रहा।


धमकियों से परेशान होकर गए थे वृंदावन
दरअसल, कुछ दिन पहले मंदिर के पुजारी विष्णु दास सका कथित रूप से कुछ असामाजिक तत्वों की धमकियों और मारपीट से परेशान हो गए थे। आरोप है कि मंदिर परिसर के आसपास कुछ लोग गांजा पीते थे और वहीं जमावड़ा लगाते थे। पुजारी द्वारा इसका विरोध करने और पुलिस तक शिकायत पहुंचाने के बाद उन्हें लगातार धमकियां मिलने लगीं।

इसी से आहत होकर पुजारी गुरुवार रात भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा जी की प्रतिमाएं अपने साथ लेकर वृंदावन चले गए थे। शुक्रवार सुबह जब श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो गर्भगृह खाली मिला। भगवान की प्रतिमाएं नहीं होने से श्रद्धालु स्तब्ध रह गए और पूरे नगर में मायूसी छा गई थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE