BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 24, 2026, 4:35 pm
KHABAR : बीएसएफ ट्रेड्समैन भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी और घोटाला, देशभर से इंदौर पहुंचे अभ्यर्थी, एमपी के सभी अभ्यर्थियों के फार्म रिजेक्ट, जांच की मांग को लेकर हंगामा और प्रदर्शन, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में BSF सीमा सुरक्षा बल ट्रेड्समैन भर्ती प्रक्रिया में जमकर बवाल हो गया। मध्यप्रदेश के अभ्यर्थियों के फार्म एकसाथ रिजेक्ट होने के बाद उनका गुस्सा भड़क गया। अभ्यर्थियों ने न सिर्फ जमकर हंगामा किया बल्कि विरोध प्रदर्शन भी किया। भर्ती प्रक्रिया पर अभ्यर्थियों ने सवाल भी खड़े किए है। समाचार के लिखे जाने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहने की खबर है।


एमपी और महाराष्ट्र के अभ्यर्थियों की परीक्षा नहीं ली
दरअसल देशभर से भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी इंदौर पहुंचे थे। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के अभ्यर्थियों की परीक्षा नहीं ली गई। अभ्यर्थियों से कहा गया – आप सभी के फॉर्म रिजेक्ट हो गए हैं। अभ्यर्थियों का आरोप है कि- भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी और घोटाला हुआ है। पहले फॉर्म भरवाए, एडमिट कार्ड जारी किए और फिजिकल टेस्ट के दिन बाहर कर दिया।


कई अभ्यर्थी रात 12 बजे से इंदौर में मौजूद
अभ्यर्थियों का सवाल है कि- MP के सभी अभ्यर्थी एक साथ कैसे रिजेक्ट हो गए? एक भी अभ्यर्थी का फॉर्म सिलेक्ट नहीं किया गया। अक्रोशित अभ्यर्थी BSF कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए और विरोध प्रदर्शन किया। BSF ट्रेड्समैन के लिए 3388 पदों पर भर्ती निकली है। कई अभ्यर्थी रात 12 बजे से इंदौर में मौजूद थे। फिजिकल नहीं देने पर अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी देखी गई।अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया की जांच की मांग कर रहे हैं। मौके पर हंगामे जैसी स्थिति और प्रदर्शन जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE