BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 24, 2026, 5:04 pm
KHABAR : बही पार्श्वनाथ में जल संरक्षण की पहल, जलगंगा संवर्धन अभियान में प्याऊ की स्थापना, पक्षियों के लिए भी रखे जल पात्र, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला मंदसौर के विकासखंड मल्हारगढ़ में जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “जलगंगा संवर्धन अभियान - जल शक्ति से नव भक्ति” के अंतर्गत सराहनीय पहल की गई। चयनित नवांकुर संस्था श्री मां शक्ति सेवा संस्थान द्वारा बही पार्श्वनाथ में कार्यक्रम आयोजित कर आमजन एवं पक्षियों के लिए प्याऊ की स्थापना की गई।

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षित जल, समृद्ध कल के संदेश के साथ लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक एवं विशेष अतिथि पंडित गोपाल कृष्ण शास्त्री द्वारा पेयजल व्यवस्था के लिए प्याऊ (जल सेवा केंद्र) का निर्माण कराया गया, ताकि गर्मी के मौसम में राहगीरों एवं आमजन को पेयजल उपलब्ध हो सके।

भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए पक्षियों के लिए भी विशेष जल पात्र रखे गए, जिससे पर्यावरण संरक्षण एवं जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया गया।

संस्थान की पदाधिकारी राधिका तिवारी ने बताया कि जल संरक्षण केवल जिम्मेदारी ही नहीं बल्कि सामाजिक और नैतिक कर्तव्य भी है। इस अभियान के माध्यम से लोगों को जल बचाने, जल का सदुपयोग करने और जीव-जंतुओं के प्रति दया भाव रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में स्थानीय नागरिक, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारी, स्वयंसेवक एवं संस्था के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर जल संरक्षण एवं पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE