उज्जैन। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री सिमरत कौर मंगलवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। उन्होंने नंदी हाल से भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया और देहरी से जल अर्पित किया।
सिमरत कौर ने बताया कि यह उनका महाकाल दर्शन का दूसरा अवसर है। उन्होंने कहा कि यहां की ऊर्जा दिव्य है और उन्हें विशेष आध्यात्मिक अनुभव हुआ।
फिल्मों का जिक्र कर जताई खुशी
उन्होंने कहा कि उन्होंने गदर 2 और “बंगाल फाइल्स” में काम किया है। महाकाल के दर्शन को उन्होंने अपने जीवन का खास पल बताया। अभिनेत्री ने मंदिर की दर्शन व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि यहां व्यवस्थाएं काफी अच्छी और सुचारु हैं।
मंदिर शिखर के साथ कराया फोटो सेशन
दर्शन के बाद सिमरत कौर ने मंदिर परिसर में शिखर के साथ फोटो सेशन भी कराया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जुनवाल ने अभिनेत्री का स्वागत और सत्कार किया।