खरगोन जिले के कसरावद में जनपद पंचायत द्वारा “संकल्प से समाधान” अभियान के अंतर्गत आयोजित खंड स्तरीय कार्यक्रम मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन मंडी प्रांगण में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कसरावद एसडीएम सत्येंद्र बेरवा, जनपद पंचायत सीईओ रीना किराडे, नगर परिषद सीएमओ कमलेश गोले, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बंटी तंवर ,पूर्व मंडी अध्यक्ष मांगीलाल गाडगे, पूर्व विधायक आत्माराम पटेल तथा नगर परिषद पार्षद प्रतिनिधि हेमंत सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को लाभ वितरण किया गया। अतिथियों ने शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की और कहा कि “संकल्प से समाधान” अभियान का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने योजनाओं के प्रति उत्साह दिखाया और प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की।