BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 25, 2026, 10:35 am
KHABAR : नपा की अतिक्रमण हटाओ मुहिम, किलेश्वर मंदिर रोड व फव्वारा चौक पर सड़क किनारे से हटाया अतिक्रमण, गन्ने की चरखी वालों ने बाहर तक कर रखा था अतिक्रमण, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। नगर पालिका नीमच ने  मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया के मार्गदर्शन में मंगलवार 24 मार्च को सीआरपी रोड किलेश्वर मंदिर के सामने तथा फव्वारा चौक के यहां गन्ने की चरखी वालों तथा अन्य व्यवसाइयों द्वारा सड़क किनारे तक किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करते हुए सड़क किनारे तक लगाए गए टेंट, तंबू व फर्नीचर आदि हटवा कर आवागमन में आ रही बाधा को दूर किया।


मंगलवार को नगर पालिका की मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया के निर्देश परराजस्व अधिकारी संजय मालवीय नगर पालिका के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ जेसीबी, डंपर,ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य संसाधन लेकर सर्वप्रथम किलेश्वर मंदिर रोड पहुंचे और वहां गन्ने के रस की चरखी वालों व अन्य व्यवसाइयो द्वारा सड़क तक टेंट -तंबू व टेबल -कुर्सी लगाकर  किए गए अतिक्रमण को हटवाया। इसके पश्चात नगर पालिका का अमला फव्वारा चौक पर पहुंचा ओर वहां गन्ने की चरखी वाले द्वारा सड़क किनारे तक किए गए अतिक्रमण को हटवाया। सभी स्थानों पर नगर पालिका अधिकारियों द्वारा व्यवसायों को चेतावनी दी गई कि अगर उनके द्वारा पुनः अतिक्रमण कर आवागमन बाधित किया गया तो सामान जप्त करने के साथ ही चालानी व अन्य कार्रवाई की जावेगी।


कार्रवाई के दौरान नगर पालिका के राजस्व अधिकारी संजय मालवीय, टेकचंद बुनकर, सहायक राजस्व निरीक्षक महावीर जैन, हेमंत सिसोदिया, तेज प्रकाश चोपड़ा, योगेश टांकवाल, हेमंत कलोसिया, संदीप चौहान आदि भी प्रमुख रूप से मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE