मनासा। घाटी मोहल्ला स्थित लोकमाता अहिल्याबाई कौशल केंद्र में प्रमाण पत्र वितरण समारोह सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर केंद्र की 5वीं बैच की छात्राओं एवं महिलाओं को सिलाई और ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
इस बैच में कुल 40 बालिकाओं एवं महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। केंद्र द्वारा अब तक 200 से अधिक महिलाओं और बालिकाओं को सिलाई एवं पार्लर का प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जिससे वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
आगामी बैच की जानकारी
कौशल केंद्र में सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण की नई बैच 1 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होगी। इच्छुक बालिकाएं एवं महिलाएं प्रवेश के लिए संपर्क कर सकती हैं।
संस्थान द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जो उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करते हैं।