देवास। शहर में पेट्रोल-डीजल को लेकर फैली अफवाहों और बढ़ती भीड़ के बीच देर रात पुलिस अधीक्षक सहित जिले के समस्त पुलिस अधिकारी खुद सड़कों पर उतरे और विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण कर हालात का जायज़ा लिया। पुलिस अधीक्षक ने पंपों पर मौजूद लोगों से संवाद कर उनकी चिंताएं सुनीं और उन्हें भरोसा दिलाया कि जिले में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता है।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने एकत्रित भीड़ को समझाइश देते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से ओवर स्टॉकिंग (अधिक मात्रा में पेट्रोल-डीजल संग्रह) से बचें, ताकि सभी नागरिकों को समान रूप से ईंधन मिल सके। बोतल और कैन में पेट्रोल-डीजल ले जाने वालों को भी हिदायत दी गई कि नियमों का पालन करें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा की कलेक्टर महोदय का संदेश स्पष्ट है की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी प्रकार की कमी नहीं है।
पुलिस प्रशासन की सक्रियता और संवेदनशीलता ने जहां एक ओर व्यवस्था को संभाला, वहीं आमजन में भरोसा भी कायम किया।