BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 25, 2026, 11:58 am
BIG NEWS : राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बागेश्वर बालाजी के किए दर्शन लिया आशीर्वाद, विधायक अरविंद पटेरिया ने हाईवे में किया सिंधिया का स्वागत, पढे़ भरत यादव की खबर

Share On:-

छतरपुर। राजनीतिक, आध्यात्मिक और लोक आस्था के संगम की एक विशेष झलक उस समय देखने को मिली जब राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने बागेश्वर धाम पहुँचकर बालाजी के दर्शन किए और महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने धाम की आध्यात्मिक ऊर्जा और महिमा को नजदीक से महसूस किया। धाम में प्रवास के दौरान वसुंधरा राजे ने लगभग 700 मीटर लंबी परिक्रमा भी की, जो श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक मानी जाती है। बागेश्वर धाम पीठाधीश पं. धीरेंद्र शास्त्री ने सिंधिया को आशीर्वाद दिया। महाराज श्री ने पटकी पहनाकर उन्हें दादा गुरुदेव का चित्र, मल्टी टैलेंटेड हनुमान जी की पुस्तक, साधु जी सीताराम पुस्तक भेंट की, वहीं सिंधिया ने पीतांबरा माई के यहां का सिंदूर और प्रसाद भेंट किया। दोनों के बीच करीब आधा घंटे तक विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा होती रही।


इस अवसर पर नितेंद्र चौबे ने पूर्व मुख्यमंत्री सिंधिया को बागेश्वर धाम की महिमा, सन्यासी बाबा की तपस्या, अत्यंत प्राचीन बागेश्वर महादेव के मंदिर की महिमा को विस्तार से समझाया। राजपाल ने बताया कि यह स्थान केवल एक मंदिर नहीं बल्कि आध्यात्मिक शक्ति और विश्वास का जीवंत प्रतीक है। राजपाल ने बागेश्वर महादेव मंदिर की उस मान्यता को भी बताया जिसमें कहा जाता है कि भगवान शिव अपने मंदिर में कृत्रिम रोशनी का उपयोग नहीं करने देते क्योंकि यहाँ दिव्य ऊर्जा स्वयं प्रकाश का कार्य करती है। श्रद्धालु इसे आस्था और चमत्कार से जोड़कर देखते हैं। कुल मिलाकर यह आस्था, परंपरा और आधुनिक जनजीवन के बीच एक अद्भुत संतुलन को दर्शाता है। बागेश्वर धाम एक ऐसा तीर्थ है जहाँ एक ओर राजनीतिक हस्तियाँ आध्यात्मिक शांति की तलाश में पहुंचती हैं तो वहीं दूसरी ओर देश भर के सिद्ध संतों और महात्माओं के साथ ही आम जनमानस की श्रद्धा इस धाम को निरंतर ऊर्जा प्रदान करती है।


विधायक अरविंद पटेरिया ने हाईवे में किया सिंधिया का स्वागत 
राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया ने टावर स्थित हाईवे पर पूर्व मुख्यमंत्री सिंधिया का भव्य स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि सिंधिया ने बागेश्वर महाराज से राजस्थान की श्री हनुमंत कथा में भेंट की थी वह पहली बार बागेश्वर धाम आई है यहां की आस्था, यहां की शक्तियां लोगों को अनायास ही खींच कर ले आती है। विधायक पटेरिया के स्वागत के अवसर पर युवा नेता मुकेश पांडे, पुष्पेंद्र अवस्थी, संदीप अग्रवाल सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE