BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 25, 2026, 3:04 pm
KHABAR : जिले के 1112 केंद्रों में विद्यारंभ उत्सव, जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न, विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा- आंगनवाड़ी बच्चों के पोषण व शिक्षा की बेहतर व्यवस्था, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश सरकार द्वारा आंगनवाड़ियों में बच्चों के पोषण एवं शाला पूर्व शिक्षा की बेहतर व्यवस्था की गई है। जिले के 1112 आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों को इन सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के लिए मां के बाद दूसरी प्रमुख पाठशाला है। यह बात विधायक दिलीप सिंह परिहार ने मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष, नीमच में आयोजित जिला स्तरीय विद्यारंभ उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, जिला कार्यक्रम अधिकारी अंकिता पंड्या, सहायक संचालक वैभव बैरागी, अभिभावकगण तथा विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव ने कहा कि जिले में कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों के श्रेणी सुधार और सुपोषण के लिए प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पाठशाला बच्चों के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होती है और आंगनवाड़ी से ही शिक्षा की मजबूत नींव रखी जाती है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी अंकिता पंड्या ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि जिले में आंगनवाड़ी के 10 हजार से अधिक बच्चों को विद्यारंभ उत्सव के माध्यम से शालाओं में प्रवेश दिलाया जा रहा है।

कार्यक्रम में अतिथियों ने उपस्थित 50 बच्चों को विद्यारंभ लोगो की केप पहनाई तथा प्रमाण पत्र और उपहार प्रदान किए। प्रारंभ में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का स्वागत किया गया तथा संचालन वैभव बैरागी ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE