BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 25, 2026, 3:15 pm
KHABAR : नीमच में पेंशनर्स का काला दिवस, आठवें वेतन आयोग के विरोध में जोरदार प्रदर्शन, कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री को सौंपा ज्ञापन, कानून वापस लेने की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। आठवें वेतन आयोग की नीतियों और पेंशनर्स के हितों के विरुद्ध बताए जा रहे कानून के विरोध में बुधवार को जिले में पेंशनर्स संगठनों ने काला दिवस मनाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। पेंशनर्स ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

जिले में प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन, विद्युत पेंशनर्स एसोसिएशन सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य काली पट्टी बांधकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और विरोध दर्ज कराया। इसके बाद उन्होंने कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।

पेंशनर्स पदाधिकारियों ने बताया कि वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025 में लाए गए वित्त विधेयक के कानून बनने के बाद पेंशनर्स के हित प्रभावित हो रहे हैं। उनका कहना है कि इस कानून से भविष्य में पेंशन में बढ़ोतरी, भत्तों और अन्य लाभों पर रोक लग सकती है, साथ ही पुराने पेंशनर्स के लाभों में कटौती की आशंका भी जताई जा रही है।

संगठन ने मांग की है कि पेंशनर्स के हितों के खिलाफ बनाए गए इस कानून को वापस लिया जाए और आठवें वेतन आयोग में पेंशनर्स को भी समान रूप से लाभ दिया जाए।

पेंशनर्स नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन में जिले के बड़ी संख्या में पेंशनर्स शामिल हुए। ज्ञापन देने से पहले कलेक्टर कार्यालय स्थित मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में इसे सम्मान और अधिकारों की लड़ाई बताते हुए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE