नीमच। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत “जल शक्ति से नवभक्ति” कार्यक्रम के प्रथम चरण में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के विद्यार्थियों द्वारा ग्राम कनावटी में भूमि सुपोषण एवं कलश यात्रा का आयोजन किया गया।
जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि सामाजिक कार्यकर्ता रामचंद्र धनगर ने कलश पूजन कर यात्रा का शुभारंभ किया। कलश यात्रा देव नारायण मंदिर से प्रारंभ होकर होली चौक होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची, जहां पीपल वृक्ष के पूजन के साथ यात्रा का समापन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण का संदेश दिया गया तथा जल संवर्धन के लिए सामूहिक भागीदारी का आह्वान किया गया। इस अवसर पर नवांकुर संस्था, जयश्री आरोग्य जन कल्याण समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।