BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 25, 2026, 4:17 pm
BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा और पुलिस कप्तान अंकित जायसवाल पहुंचे महामाया भादवा माता, महाअष्‍टमी पर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक आस्था के केंद्र ,आरोग्य स्थल महामाया मां भादवा माताजी में चैत्र नवरात्रि मेला आयोजित किया जा रहा है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भादवामाता जी में नवरात्रि मेले में बडी संख्‍या में श्रद्धांलु माताजी के दर्शन करने आते हैं। महा अष्‍टमी पर भादवामाता में श्रृद्धालुओं की संख्‍या काफी बढ़ जाती है।

भादवामाता में नवरात्रि मेले में महा अष्‍टमी पर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर बुधवार को  कलेक्‍टर हिमांशु चंद्राएवं एसपी अंकित जायसवाल ने भादवा माता मेला परिसर , माताजी के दर्शन करने आने जाने के रूट कों देखा और व्‍यवस्‍थाओं का निरीक्षण किया।  नवरात्रि मेले में  पार्किंग व्यवस्था , मंदिर में दर्शन के लिए प्रवेश की व्यवस्था आदि विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश भी दिए। इस मौके पर अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक एनएस सिसोदिया, एसडीएम संजीव साहू, सीएसपी किरण चौहान, पुलिस निरीक्षक अमित सारस्‍वत, मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यगण तथा बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

कलेक्‍टर एवं एसपी ने सम्‍पूर्ण मेला परिसर, श्रृद्धालुओं के प्रवेश व निकासी के लिए बनाए गये कोरीडोर अस्‍थाई पुलिस चौकी पर सीसीटीव्‍ही से सम्‍पूर्ण मेला परिसर एवं सुरक्षा व्‍यवस्‍था की निगरानी आदि की व्‍यवस्‍था का जायजा लिया। कलेक्‍टर एवं एसपी ने सावन रोड़ पर वाहनों की पार्किंग व्‍यवस्‍था का भी अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश दिए। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को नीमच से भादवामाता व भादवामाता जवासा चौराहे होते हुए भादवामाता तक मुख्‍य मार्ग पर यातायात के लिए सुरक्षा पाईंट लगाने के भी निर्देश दिए। 

मंदिर प्रबंधक अजय एरन ने बताया कि भादवामाता मंदिर परिसर में नवरात्रि पर महाअष्‍टमी का हवन 26 मार्च को रात्रि 10.30 बजे से प्रारंभ होगा और हवन की पूर्णाहुति अगले दिवस सुबह 4 बजे होगी। मेले में संस्‍थान की ओर से श्रृद्धालुओं को भादवामाता की बावड़ी का पवित्र जल भी 10 रूपये के शुल्‍क पर बोटल में उपलब्‍ध करवाया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE