देवास। उज्जैन रोड स्थित गंगा पेट्रोल पंप पर टंकियों में डीजल दिए जाने की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आया। सूचना मिलते ही सहायक आपूर्ति अधिकारी डी.एस. राय मौके पर पहुंचे और पंप संचालक को सख्त समझाइश दी।
अधिकारी डी.एस. राय ने बताया कि टंकियों में डीजल दिए जाने की सूचना पर जांच के लिए पहुंचे थे, जहां पंप संचालक से चर्चा की गई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अब किसी को भी खुले में पेट्रोल या डीजल नहीं दिया जाएगा।
हालांकि, विशेष परिस्थिति में यदि किसी वाहन का ईंधन खत्म हो जाए और वह रास्ते में खड़ा हो, तो केवल 20-20 लीटर की केन में ही डीजल दिया जा सकेगा, ताकि व्यवस्था बनी रहे और माहौल खराब न हो।
प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अब पेट्रोल पंपों पर नियमों के पालन को लेकर सख्ती देखने को मिल रही है।