नीमच। नवरात्रि पर्व के दौरान जिले में आयोजित होने वाले मेलों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी हिमांशु चंद्रा द्वारा मजिस्ट्रियल ड्यूटी आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के अनुसार 26 मार्च 2026 को महाअष्टमी तथा 27 मार्च 2026 को महानवमी के अवसर पर जिले के नीमच, जावद और मनासा अनुभाग में मंदिर परिसरों एवं मेला स्थलों पर कार्यपालिक दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है।
जारी आदेश के तहत भादवा माता मंदिर मेला, आंवरीमाता मंदिर चीताखेड़ा, अंबामाता मंदिर मनासा, मोडीमाता मंदिर जावद सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर अधिकारियों को कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी बी.एस. कलेश को संपूर्ण जिले की कानून व्यवस्था का प्रभारी नियुक्त किया गया है। सभी नियुक्त कार्यपालिक दंडाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण करने तथा मोबाइल चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश में कहा गया है कि सभी अधिकारी अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखें और समय-समय पर वरिष्ठ अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराते रहें, ताकि नवरात्रि मेले के दौरान शांति एवं व्यवस्था बनी रहे।