चित्तौड़गढ़। जिले की राशमी थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए मोटर साईकिल सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से 01 किलो 270 ग्राम अवैध अफिम जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान ष्ऑपरेशन त्रिनेत्रष् के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह के निर्देशन एवं वृत्ताधिकारी वृत्त गंगरार शिवन्या सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी राशमी रतन सिंह पु.नि. व पुलिस टीम कानि. रमेश विश्नोई, रामचन्द्र, चतरदान, सज्जन सिंह, परमेश्वर व जमना लाल द्वारा सरहद भालोटा की खेडी नाकाबन्दी की जा रही थी। दौराने नाकाबन्दी एक मोटर साईकिल हिरो ग्लेमर पर दो व्यक्ति बैठे हुए होकर आती हुई नजर आई जिसको पास आने पर हाथ का ईशारा कर रोका गया तो मोटर साईकिल चालक व उसके पिछे बैठा व्यक्ति दोनो घबराये थे। पुलिस जाप्ता द्वारा दोनो व्यक्तियो की नियमानुसार तलाशी ली गई तो दोनो के मध्य मोटर साईकिल की सीट पर एक जाकेट में लपेटी हुई पौलिथीन में 01 किलो 270 ग्राम अफीम मिली। उक्त मोटर साईकिल व अवैध अफीम को जब्त कर आरोपी 23 वर्षीय रतन लाल पुत्र भैरुलाल बैरवा निवासी बुढ थाना गंगरार व 29 वर्षीय नजरुदीन पुत्र सुलेमान मंसुरी निवासी सेमलिया थाना गंगरार जिला चित्तौडगढ को गिरफतार किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया जाकर अग्रीम अनुसंधान जारी है।
जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।