BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 25, 2026, 6:24 pm
KHABAR : धार में गणगौर माता विसर्जन के दौरान हादसा, बैंड-बाजे वाली गाड़ी अनियंत्रित, कई लोगों को लिया चपेट में-दो गंभीर, पढे़ खबर 

Share On:-

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में गणगौर माता विसर्जन के दौरान हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि बैंड बाजे की गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है। जिनमें दो युवक गंभीर बताए जा रहे है। जिन्हें इलाज के लिए रेफर किया गया है। यह पूरा मामला धामनोद थाना क्षेत्र अंतर्गत खलघाट का है।


जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु बैंड-बाजे के वाहन के साथ विसर्जन के लिए जा रहे थे। तभी बैंड-बाजे की गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और वहां मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में तीन-चार लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में रितेश पिता जगदीश केवट और प्रदीप पिता कालू केवट, दोनों निवासी खलघाट शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


घायलों को तुरंत टोल एंबुलेंस की सहायता से धामनोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉ. बबलू निगवाल ने प्राथमिक उपचार किया। गंभीर हालत को देखते हुए दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही धामनोद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE