झाबुआ। इंदौर संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने आज सम्भाग के सभी कलेक्टर्स और पेट्रोल डीजल कंपनियों के वितरकों के साथ बैठक की बैठक में कंपनियों के पास मौजूदा समय में उपलब्ध स्टॉक सहित नागरिकों द्वारा बनाये गए पैनिक की स्थिति के मद्देनजर जिलो में पेट्रोल डीजल के सप्लाई चेन को निर्बाध्य रूप से सतत पूरी करने के निर्देश दिए है, सभी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनके पास पर्याप्त स्टॉक हमेशा रहता है और बुधवार को भी पर्याप्त स्टॉक रहा कंपनियों द्वारा भी नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने का अनुरोध किया गया है इस सम्बंध में इंदौर सम्भागायुक्त डॉ. खाड़े ने स्पष्ट किया है कि इंदौर एवं इंदौर संभाग में पेट्रोल-डीजल की किसी प्रकार की कमी नहीं है अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से पैनिक न हों।
बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि संभाग में वर्तमान में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है तथा भविष्य की आवश्यकता के लिए भी पर्याप्त स्टॉक सुरक्षित है ऑयल कंपनियों को नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही बढ़ती मांग को देखते हुए सप्लाई चेन को भी सुदृढ़ किया जा रहा है।
संभागायुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि वे वाहनों के अतिरिक्त पेट्रोल-डीजल का अनावश्यक भण्डारण न करें क्योंकि इसकी कोई आवश्यकता नहीं है उन्होंने कहा कि सामान्य दिनों की तरह ईंधन की उपलब्धता निरंतर बनी हुई है।
प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ स्थिति पर निगरानी रखे हुए है तथा नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
वितरक कंपनियों द्वारा जिला प्रशासन के साथ स्टॉक की उपलब्धता शेयर करेगा
बैठक में सम्भागायुक्त डॉ. खाड़े ने इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम व हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनियों के प्रतिनिधियों से कहा कि जिलो में भी जिला प्रशासन के साथ स्टॉक की उपलब्धता के सम्बंध में डेटा शेयर करेंगे, संभागायुक्त ने निर्देश दिए कि वितरण व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दें साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के पेट्रोल पम्पों पर स्टॉक उपलब्ध कराया जाए आगे भी इस व्यवस्था को बनायें तथा सभी पेट्रोल पम्पों पर अनाउंस सिस्टम पर उपभोक्ताओं को संबोधित करें इसके अलावा वितरक कंपनियां ब्लैक मार्केटिंग करने वाले डीलर पर तत्काल कार्यवाही करें।
बैठक में जिले से कलेक्टर नेहा मीना एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्रसिंह चौहान उपस्थित रहे।