चित्तौड़गढ़। संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने न्याय शाखा, विधि शाखा, सामान्य शाखा, निर्वाचन शाखा, लेखा शाखा सहित उपखंड कार्यालय का अवलोकन किया तथा कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन के कार्य समय पर एवं पारदर्शिता के साथ किए जाएं।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर आलोक रंजन, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामचंद्र खटीक, प्रशिक्षु आईएएस रविंद्र मेघवाल एवं उपखंड अधिकारी बीनू देवल सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
गंगरार उपखंड कार्यालय का भी किया निरीक्षण-
संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने गंगरार उपखंड कार्यालय का भी निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश प्रदान किए। इस दौरान जिला कलेक्टर आलोक रंजन, प्रशिक्षु आईएएस रविंद्र मेघवाल एवं गंगरार उपखंड अधिकारी पुनीत कुमार गेलड़ा उपस्थित रहे।