नीमच। अष्टमी के पावन अवसर पर मां भादवा के दरबार में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए नगरपालिका कर्मचारी संघ, नीमच द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सेवा कार्य किया जाएगा। संघ द्वारा जेतपुरा फंटे के आगे सेंट फ्रांसिस स्कूल के बाहर आइसक्रीम एवं शीतल पेय का स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं को निःशुल्क आइसक्रीम और ठंडे पानी की सेवा प्रदान की जाएगी।
कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल शर्मा, नीमच अध्यक्ष राजेश (पप्पू) मंगल एवं महामंत्री महावीर जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि शाम 7.30 बजे माताजी की आरती के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए सेवा कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
संघ के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से सेवा का लाभ लेने की अपील की है।