BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 26, 2026, 12:44 pm
KHABAR : जल संरक्षण के लिए नगर परिषद की पहल, कुकड़ेश्वर में जल गंगा संवर्धन अभियान शुरू, तालाब पर पूजा कर जनप्रतिनिधियों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकड़ेश्वर। प्रदेश में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 19 मार्च से प्रारंभ किए गए जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगर परिषद कुकड़ेश्वर में भी अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान 19 मार्च से 30 जून तक संचालित किया जाएगा।

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं परियोजना अधिकारी पराग जैन के मार्गदर्शन में 25 मार्च को नगर परिषद कुकड़ेश्वर द्वारा श्री सहस्त्रमुखेश्वर महादेव तालाब पर विधिवत मां गंगा की पूजा-अर्चना कर अभियान का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष उर्मिला महेंद्र पटवा, नायब तहसीलदार नवीन छलोत्रे, अध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र पटवा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमल सिंह परमार सहित नगर परिषद के पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पार्षद कलावती बाई मोदी, टीना बाई सागर पेंटर, कौशल्या बाई मोदी, शांति बाई माली, राजू मालवीय, प्रतिनिधि सागर पेंटर, लोकेश मोदी तथा विधायक प्रतिनिधि कैलाश मालवीय (घाटी) सहित नगर परिषद के कर्मचारी भी शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने जल स्रोतों के संरक्षण का संकल्प लिया तथा तालाब परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और जल बचाने के महत्व पर जोर दिया।

अभियान के तहत जल स्रोतों के संरक्षण, साफ-सफाई और जनजागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह अभियान आने वाली पीढ़ियों के लिए जल स्रोतों को सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE