नीमच। शासकीय आयुर्वेद औषधालय मनासा द्वारा गुरुवार को आंगनवाड़ी केंद्र मनासा में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आमवात, संधिवात, उदर रोग, कब्ज, श्वास, कास, प्रतिश्याय, रक्त अल्पता, उच्च रक्तचाप, स्त्री रोग तथा मधुमेह सहित विभिन्न रोगों की जांच कर मरीजों को निःशुल्क औषधियां वितरित की गईं। शिविर में कुल 44 हितग्राहियों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर लाभ प्राप्त किया। शिविर में डॉ. मदनलाल पाटीदार ने चिकित्सा सेवाएं प्रदान कीं। इस दौरान डॉ. सीमा पाटीदार, आशा जटिया एवं संगीता राठौर ने भी सहयोग प्रदान किया।