BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 26, 2026, 4:27 pm
KHABAR : बेटियों ने रचा इतिहास, कुकड़ेश्वर की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, सरकारी स्कूल की बालिकाओं ने लहराया परचम, अलीशा बनी टॉपर, विद्यालय में खुशी, पढ़े दशरथ नागदा की खबर

Share On:-

कुकड़ेश्वर। “जहां चाह, वहां राह” कहावत को सच साबित करते हुए पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुकड़ेश्वर की छात्राओं ने कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम न केवल शत-प्रतिशत रहा, बल्कि गुणवत्ता के स्तर पर भी छात्राओं ने उल्लेखनीय प्रदर्शन कर क्षेत्र में नई पहचान बनाई है।

इस वर्ष विद्यालय की 13 छात्राओं ने ए-प्लस (A+) ग्रेड प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। अलीशा यूनुस ने 94.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नगर में प्रथम स्थान हासिल किया। आयशा शहजाद एवं इशिता पुरोहित ने 91.3 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि चंचल दिलीप एवं गीतांजलि यशवंत ने 90.3 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।

इसके अतिरिक्त गायत्री मुकेश, करिश्मा यशवंत, नव्या नेमीचंद, निर्मला मुकेश, सलोनी दिलखुश, दीक्षिता प्रेमचंद, ममता कैलाश एवं सुमित्रा लालाराम ने भी ए-प्लस ग्रेड प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

छात्राओं ने केवल बोर्ड परीक्षा में ही नहीं, बल्कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता प्राप्त की है। अलीशा यूनुस का चयन एनएमएमएस एवं गणित-हिंदी ओलंपियाड में जिला स्तर पर हुआ। गीतांजलि यशवंत ने एनएमएमएस एवं सामाजिक विज्ञान ओलंपियाड में सफलता प्राप्त की। इशिता पुरोहित ने संस्कृत, हिंदी, विज्ञान एवं अंग्रेजी ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जबकि चंचल, सुमित्रा एवं नव्या ने पूर्व में एनएमएमएस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।

परीक्षा परिणाम के अनुसार 13 छात्राओं ने ए-प्लस, 29 ने ए, 22 ने बी-प्लस, 9 ने बी, 3 ने सी-प्लस तथा 1 छात्रा ने सी ग्रेड प्राप्त किया।

विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्राचार्य राजेंद्र जैन सहित शिक्षिकाएं दुर्गा कच्छावा, गायत्री पोरवाल, दुर्गा भियांजा, हेमलता मालवीय एवं रीतिका मालवीय ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह सफलता दर्शाती है कि सही मार्गदर्शन, अनुशासन और परिश्रम से शासकीय विद्यालय की छात्राएं भी उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE