BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 26, 2026, 4:41 pm
BIG NEWS : अफीम काश्तकारों का इंतजार खत्म, नारकोटिक्स विभाग ने जारी की लिस्ट, मार्च माह की इस तारीख से शुरू होगा काले सोने का तोल, 6467 काश्तकारों को मिलेगी राहत, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के अफीम काश्तकारों का लंबा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। नारकोटिक्स विभाग ने वर्ष 2025-26 के लिए अफीम तोल का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। यह व्यवस्था जिले के 6467 किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। विभाग के अनुसार तोल प्रक्रिया 28 मार्च 2026 से शुरू होकर 10 अप्रैल 2026 तक चलेगी।

चोरी और लूट के डर से रातभर पहरा- 
वर्तमान में अफीम की फसल पूरी तरह तैयार है और किसानों के घरों में सुरक्षित रखी गई है। अफीम की उच्च कीमत और संवेदनशीलता के कारण किसान चोरी और लूट के डर से रातभर पहरा दे रहे हैं। विभाग को अफीम सौंपने के बाद ही किसान चौन की नींद सो पाएंगे।

केंद्र पर होगी शुद्धता और गाढ़ेपन की जांच 
नारकोटिक्स विभाग ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए गांववार और केंद्रवार सूचियां भी चस्पा कर दी हैं। इस प्रक्रिया में मुख्य केंद्र मंदसौर, पिपलियामंडी और नीमच रोड हैं। किसानों को अफीम पट्टा (मुखिया), आधार कार्ड और बैंक पासबुक साथ लानी होगी। केंद्र पर अफीम की शुद्धता और गाढ़ेपन की जांच की जाएगी। यदि मिलावट पाए जाने पर अफीम का पट्टा निरस्त हो सकता है। किसानों को अफीम को घर से केंद्र तक लाते समय विशेष सावधानी बरतने की भी हिदायत दी गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE