नीमच। नारकोटिक्स एवं अन्य नशीले पदार्थों की रोकथाम तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय के लिए नारकोटिक्स कॉर्डिनेशन की जिला स्तरीय समिति की बैठक गुरुवार को कलेक्टर सभागार नीमच में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर हिमांशु चंद्रा तथा पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने की।
बैठक में जिले में अफीम, भांग सहित मादक फसलों की अवैध खेती पर निगरानी, अंतरराज्यीय प्रकरणों की जांच की प्रगति, स्कूल-कॉलेजों में नशा विरोधी जागरूकता, प्रभावित क्षेत्रों में वैकल्पिक विकास कार्यक्रम तथा नशामुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्रों की समीक्षा पर चर्चा की गई। इसके साथ ही नशे के आदी लोगों की पहचान कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने तथा नशा प्रभावित क्षेत्रों में जागरूकता शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी एस.एम. मांगरिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी. प्रसाद, नारकोटिक्स विंग के निरीक्षक तेजेन्द्र सिंह सैंगर, राजमल दायमा, आरएफओ विशाल खेड़कर, मनोवैज्ञानिक जीवन तिवारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।