नीमच। समीपवर्ती राजस्थान के केसुंदा स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर विभिन्न धार्मिक आयोजनों का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और दूर-दूर से भक्त माता के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।
नवरात्र के अवसर पर 108 कन्याओं का पूजन किया गया तथा विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। जानकारी मंदिर के पुजारी पंडित प्रदीप नागदा ने मुकेश नागदा के माध्यम से दी। इस दौरान शाम को भव्य चुनर यात्रा का आयोजन किया गया, जो ढोल-ढमाकों और भक्ति संगीत के साथ ग्राम सुबी श्याम से निकाली जा रही है जो कुछ समय बाद मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचेगी। चुनर यात्रा के मंदिर पहुंचने पर मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं का स्वागत किया जाएगा। नवरात्रि पर्व के दौरान प्रतिदिन पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है।